लव चैहान बने भैरव सेना संगठन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष


 हरिद्वार। लाल मंदिर कालोनी में आयोजि की गयी देवभूमि भैरव सेना संगठन की  बैठक में धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने संगठन का विस्तार करते हुए लव चैहान को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, सौरभ चैहान को जिला उपाघ्यक्ष तथा राजकुमार को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए चरणजीत पाहवा ने कहा कि धर्मनगरी की मर्याद बनाए रखने के लिए भैरव सेना संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए धर्म के मार्ग पर चलते हुए लोगों को तीर्थनगरी की मर्यादा के पालन के लिए जागरूक करें। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लव चैहान, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चैहान व मीडिया प्रभारी राजकुमार ने कहा कि संगठन की और से सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठा से पालन करते हुए संगठन की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और धर्मनगरी की मर्यादा के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में शहर अध्यक्ष बख्शी चैहान, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, शहर मंत्री अनिल सैनी, शहर महामंत्री संजय मेहरा, युवा नेता विक्की चैहान, शहर मीडिया प्रभारी संकेत जैन, पंकज शर्मा, बिजेंदर पवार, मुकेश गुप्ता, संजय तोमर, गगन शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।