हरिद्वार। राजा बिस्किट के मजदूर 10 महिनों से संघर्षरत है। राजा बिस्किट प्रबंधन व श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है इसके खिलाफ श्रम विभाग व राजा बिस्किट मैनेजमेंट का संयुक्त रूप से पुतला दहन एवं थरना श्रम विभाग हरिद्वार के कार्यालय पर किया गया। राजा बिस्किट प्रबंधन द्वारा लगातार बंदी का बहाना बना कर अन्य मजदूरों को जबरन हिसाब दिलाया जा रहा है। 2 फरवरी को फर्जी नोटिस गेट पर चिपका कर मजदूरों को ले आफ की हाजरी लगती थी उसे बंद कर दिया गया। 2 सालों का बोनस, दिसम्बर, जनवरी का वेतन व 4 सालों का ओवरटाइम भुगतान करने के लिए श्रम विभाग चक्कर काट कर रहे हैं। मजदूर लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले राजा मैनेजमेंट के खिलाफ श्रम विभाग में शिकायत दिया जा रहा है लेकिन श्रम विभाग सुन नहीं रहा है। डीएलसी द्वारा मजदूर प्रतिनिधियों को बताया गया कि राजा मैनेजमेंट द्वारा गेट बंदी गैर कानूनी है 6 फरवरी को दोनों पक्षों की वार्ता कराई जाएगी। मजदूर का धरना प्रदर्शन गेट पर जारी है जब तक मजदूरों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे। मजदूर नेता बृजमोहन बृजेश कुमार बिशन पुरी
सुनील सिंह,कविता,वीना आदि उपस्थित रहे। राजा बिस्किट के मजदूरों के संघर्ष में समर्थन में देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान युनिलीवर के अध्यक्ष रविंदर कुमार उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत उप मंत्री दिनेश कुमार तथा कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के मजदूर नेता महिपाल सिंह फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मजदूर संगठन सीमेंट ग्रुप के मजदूर नेता विभूति कुमार प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से नीता इंकलाबी मजदूर केंद्र से पंकज कुमार कुलदीप सिंह जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।