भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने किया थाने में हंगामा,सीओं के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत

 हरिद्वार। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कनखल थाना परिसर में दरोगा द्वारा मण्डल अध्यक्ष के साथ कथित रूप से अभद्रता करने को लेकर हंगामा मचाया। भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के साथ हुए विवाद के बाद भाजपाइयों ने कनखल थाने में कनखल थाने का घेराव किया। इस दौरान हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की और कनखल थाना अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुचे  सीओ सिटी के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुये। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था, आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता के घर पर ईट मारी गई। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की सुबह कनखल थाने पहुंचे थे,जहां पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट भी थे। आरोप है कि दरोगा धनीराम शर्मा ने यह कहते हुए सभी को बाहर जाने को कहा कि यह भाजपा कार्यालय नहीं है। दरोगा ने साथ आए हुए भाजपा नेताओं के नाम लिस्ट में एंट्री करने शुरू कर दिए। इसको लेकर भाजपाइयों का दरोगा से विवाद हो गया। दोपहर करीब 1ः00 बजे भाजपा नेताओं का जमावड़ा थाने में लग गया। क्षेत्र के कई पार्षद भी मौके पर पहुंचे थाना परिसर और बाहर दोनों जगह जमकर कनखल प्रभारी और दरोगा के खिलाफ नारेबाजी हुई। दोपहर करीब 3ः00 बजे के बाद सीओ सिटी मनोज कुमसा ठाकुर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुये। इस दौरान भाजपाइयों ने दावा किया कि सीओ ने दरोगा को कार्यालय में अटैच करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, नितिन माना, मनु सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, अनु कक्क्ड़, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुमित लखेरा, किशन बजाज, दीपक टण्डन,मयंक गुप्ता, मनोज कुमार, निकुंज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों का कनखल थाने का घेराव के दौरान थाने के बाहर सड़क पर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।