नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजपा कार्यकारिणी ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार


 हरिद्वार। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, जितेंद्र चैधरी, रश्मि चैहान,निर्मल सिंह,जिला मंत्री रजनी वर्मा, मोहित वर्मा, किशनपाल कश्यप, अमरीश सैनी, आलोक द्विेवेदी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी, जिला मीडिया प्रभारी विनय चैहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित उनके आवास पर भेंट की और देश का सबसे मजबूत नकल विरोधी कानून एवं धर्मांतरण कानून बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य का तेजी से विकास कर रही है। प्रदेश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून बनने से परीक्षाओं में नकल पर सख्ती से रोक लगेगी। जिससे ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा। भर्तियों में पारदार्शिता आएगी। धर्मांतरण विरोधी कानून से जबरन धर्मांतरण पर रोक लगेगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लागू की जा रही योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है।