शिव शक्ति सेवा समिति ने की मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित

 


हरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव सेवा ही नारायण सेवा है। मानव कल्याण संस्था का मुख्य उद्देश्य है। पिछले कई वर्षों से लगातार समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटी समिति द्वारा हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षा केंद्र, कंप्यूटर केन्द्र, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र स्थापित कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम किया जा रहा है। उमोबाहोंने बताया कि मेला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कोरोना काल से पूर्व हिटर ब्लोवर प्रदान किए गए। संस्था समय समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण करती रहती हैं और समाज को मानव कल्याण को समर्पित कार्यों की प्रेरणा देती है। खाद्य सामग्री वितरण करने वालो में राजेश पब्बन, राजेश सैनी, विकास, आदित्य शर्मा, संजीत, विनोद शर्मा, अतुल राय आदि उपस्थित रहे।