अखंड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की ओर से प्रभावित लोगों को पहुचायी जा रही सहायता

 


हरिद्वार। जोशीमठ में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अखंड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे है। जोशीमठ में आई आपदा को लेकर जहां प्रदेश सरकार की ओर से लगातार राहत कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आपदा प्रभावित लोगों के बीच सहायता देने के कार्य को लगातार जारी रखते हुए अखंड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की ओर से स्वयं सेवक अनवरत जुटे हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों व परिवार को लगातार राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को भी आपदा से प्रभावित 50 से अधिक परिवारों को कंबल और खाद्य,राहत सामग्री प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से जारी इस सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में कई अन्य लोगों का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। ट्रस्ट प्रमुख साध्वी विचित्र रचना स्वयं लगातार आपदा प्रभावितों से मिलकर उनके दुख दर्द में सहभागी होते हुए उन्हें सहायता पहुचाने का कार्य कर रही है। जरूरत के हिसाब से कंबल और खाद्य सामग्री भी प्रदान करा रही है। साध्वी विचित्र रचना के इस सामाजिक सहयोग के कार्य में बड़ी संख्या में उनके अनुयाई भी सहयोग कर रहे हैं। ट्रस्ट को सहयोग करने वालों में स्वामी रघुनंदन दास, स्वामी श्री ब्रह्मचारी प्रकाश मोनी बाबा, सौमित्र भाई, एस के शर्मा,बीएस शर्मा, निर्मल बर्फा,सोहन पाटीदार,नरेंद्र मुकाती,नेम सिंह शेखावत,सूबेदार वीर सिंह,श्रीमती हिमांशु शर्मा,श्रीमती गीता कंसल श्रीमती आशा कौशिक,विकास शर्मा,सुरेंद्र यादव तथा नरेश कुमार सहित कई अन्य शामिल हैं।