आप की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू सिंघानिया का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनायी गयी अंजू सिंघानिया का फेरूपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों का समुचित सम्मान करती है। महिला मोर्चा को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण में अंजू देवी के अध्यक्ष बनने से महिला मोर्चा मजबूत होगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर महिलाओं की उपेक्षा करने और उनके हित में प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में समुचित सम्मान और सशक्त बनाने के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा कार्य करती रही है। नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इस दिशा में महिला मोर्चा को सशक्त बनाना बड़ी पहल है। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड राज्य में आम आदमी पार्टी कम से कम 2 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर सगठन मंत्री खालिद हसन,नीलम देवी,बबली देवी,सविता,किरण,खलील राणा राव शमशाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।