गौरवशाली क्षण होगा भारत का हिन्दू राष्ट्र बनना-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 हरिद्वार। बागेश्वर धाम और धीरेंद्र शास्त्री इस दिनो सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर और उनके दिव्य दरबार की चर्चा हो रही है। भक्त उन्हें ईश्वर का अवतार मान रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वास बढ़ाने वाला कह रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान का संत समाज भी समर्थन कर रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कथा व्यास बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि हिंदू राष्ट्र बनना बहुत जरूरी है। भारत राम और कृष्ण का देश है। संत महात्मा कई सालों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। मगर जब तक सरकार नहीं चाहेगी। तब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो वह गौरवशाली क्षण होगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री विद्वान पंडित है। हनुमान जी की कृपा उनके ऊपर है। उनको विवादों के घेरे में डालना उचित बात नहीं है। श्याम मानव का काम यही है कि वो सनातन धर्म से जुड़े साधु-संतों के पीछे पड़े रहते हैं। इसलिए हम श्याम मानव का विरोध करते हैं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की है। भारत का संत या नागरिक हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है तो साधु संत ही नहीं भारत की जनता उनके साथ खड़ी है। भारत में हिंदुओं की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। साधु संतों के हर मंच पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की चर्चा होती है। संत प्रधानमंत्री से समय≤ पर हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग भी करते हैं। एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। निरंजनी अखाड़े सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें और सभी धर्मो के बारे में समान रूप से बात करें। केवल सनातन परंपरा से जुड़े हुए लोगों के बारे में ही अनाप शनाप ना बोलें।