गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने बेवीनाॅर के जरिए दी नेताजी बोस को श्रद्वांजलि

हरिद्वार। इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर एवं भारत विकास परिषद मंदाकिनी शाखा हरिद्वार द्वारा सुभाष चंद्र जयंती पर वेबीनार आयोजित किया गया। इंजी0 मधुसूदन आर्य ने वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब भी हम सुभाष चंद्र बोस का नाम सुनते हैं,तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सुभाष चंद्र बोस का नारा-‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा‘‘याद आता है। नेताजी के नाम से मशहूर सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे देशभक्त थे। डॉक्टर सुनील बत्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं। इतिहास में सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्त व्यक्ति बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे देशभक्त थे, जो सेनापति, वीर सैनिक, कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया,जो हम सब के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि भारत देश का आजादी होने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान है। उन्होंने अपने क्रांतिकारी कार्यों के तहत भारत में आजादी के ज्वलंत नेतृत्व की भावना बनाये रखा था। उनके द्वारा बनाये गये आजाद हिंद फौज ने देश के विभिन्न हिस्सों को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने का महत्वपूर्ण प्रयास किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपतराय, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि जैसे प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। जगदीश लाल पाहवा उपाध्यक्ष ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के आजादी के लिए अपना सब कुछ त्याग कर अपने देश से दूर रहते हुए निर्वासन की जिंदगी बिताई। उनके द्वारा राष्ट्र हित में किये गये इन्हीं कार्यों के लिए आज भी देश के जनता द्वारा उन्हें याद करते है।  डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। नेतृत्व की क्षमता के कारण ही उन्हें नेताजी की उपाधि दी गई थी। हम सभी को उनके सम्मान में पराक्रम दिवस मनाना चाहिए और उनके जीवन के आदर्शों की प्रेरणा लेनी चाहिए। रेखा नेगी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व बेहद प्रभावी है। बच्चों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। उनके बताए मार्ग को बच्चों को अपनाना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिनकी भारत की स्वतंत्रता में भूमिका महत्वपूर्ण है। इस वेबिनार में डॉ अश्वनी चैहान,नीलम रावत, राम मेहर सिंह, अंकुर गोयल, हेमंत सिंह नेगी, डॉ पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, मयंक पोखरियाल,सुरेश चंद गुप्ता,डॉ मनीषा दीक्षित, डॉक्टर पीके शर्मा, सतीश अग्रवाल,महेंद्र आहूजा,सर्वेश गुप्ता, विनोद कुमार मित्तल, एसएस राणा, डॉक्टर अरुण पाठक, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, डॉक्टर नरेश,डॉ पवन सिंह,विश्वास सक्सेना,गोपाल शर्मा,डॉ अतर सिंह सहित स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लि