हाथी ने महिला को कुचला,मौत

 हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के वन चौकी के पास एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। शनिवार सुबह जब विभाग के कर्मचारी गश्त करने पहुंचे तो महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन विभाग के कर्मचारी जब शुक्रवार को गश्त पर गये थे उस समय कोई नहीं था। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को वन विभाग के कर्मचारियों ने महिला का शव पड़ा होने के बारे में सूचना दी। मौके पर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई है महिला पहले जंगल में नहीं देखी गई थी। पुलिस के अनुसार हाथी ने महिला के सिर को पूरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।