घुघुतिया त्यौहार कुमाऊं मंडल का लोक पर्व है-रेखा नेगी

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट उत्तराखंड पश्चिम की प्रांतीय उपाध्यक्ष रेखा नेगी ने उत्तराखंड में मनाए जाने वाले घुघुतिया त्यौहार पर बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार मकर संक्रांति के महोत्सव पर समस्त भारतवर्ष में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार के उत्सव त्यौहार मनाये जाते हैं। उसी प्रकार उत्तराखंड के कुमाऊं में इसे घुघुतिया नाम से मनाते हैं। घुघुतिया त्यौहार उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का लोक पर्व है। इस पर्व का मूल स्नान,दान,पुण्य मकर संक्रांति महापर्व से ही जुड़ा है। किन्तु कालांतर कुछ लोक कथाएं या कुछ स्थानीय घटनाएं जुड़ जाने के कारण इसका नाम घुघुतिया त्यौहार पड़ गया। भगवान् सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में समस्त सनातन धर्म के लोग अपनी अपनी संस्कृति अपने अपने रिवाजों के अनुसार उत्सव मानते हैं। घुघुतिया भी इसी प्रकार का उत्सव है जिसे कुमाऊं के लोग अपने लोक विश्वास लोक कथाओं से जोड़ कर मनाते हैं।उन्होने बताया कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मकर संक्रांति को घुघुतिया के रूप में मानते है। सुबह स्नान दान पूजा पाठ करके इस दिन गुड़ के पाक आटे और सूजी के विशेष पकवान मनाते हैं। इसके साथ साथ खीर, पूरी, दाल चावल अन्य पकवान भी बनाये जाते हैं और सभी पकवानो में से कौवे का हिस्सा अलग निकाल लेते हैं। घुघुतिया पर कौओ का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन सुबह सुबह बच्चे काले कावा काले।....,घुघुत की माला खा ले ३३ गा कर कौओ को घुघुत खाने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस त्यौहार में न केवल मीठा खाना, बल्कि मीठा बोलने का भी चलन है। वैसे भी प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा मीठा ही बोलना चाहिए। क्योंकि कटु वचन किसी को भी पसंद नहीं होते हैं। ये खुशिया केवल एक दिन के लिए ही नही, अपितु इसे अपने जीवन में पूरी तरह से उतारे और कटु वचन को भूल जाए। सभी से नम्रता और मिठास के साथ ही बात करे।