मकर संक्रान्ति स्नान पर्व पर श्रद्वालुओं ने लगाई डुबकी

 हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर डुबकी लगाते हुए विशेष पूजा अर्चना कर दान पूण्य किये। शनिवार को सुबह के समय ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर की पेडी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। हालांकि इस बार मकर संक्रांति 2 दिनों तक मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को शाम 6ः00 बजे तक संक्रांति रहेगी। ज्योतिष पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्त्व होता है। स्नान के बाद श्रद्धालु खिचड़ी,तिल, गर्म कंबल आदि का दान करते हैं। इसके साथ ही भगवान सूर्य की आराधना भी मकर संक्रांति को की जाती है। वही मेला क्षेत्र को वही मकर संक्रांति स्नान पर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे पुलिस की ओर से पूरे क्षेत्र को 7 जून और सेक्टरों में विभाजित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है हालांकि रविवार को भी जारी रहेगा।