रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

 हरिद्वार। उत्तराखण्ड परिवहन परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो में रोडवेज के चालक परिचालक और कर्मचारियों की चार यूनियनों ने बैठक कर रोडवेज कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चे का गठन कर लिया। बैठक में संयुक्त मोर्चा ने एकमत होकर 27 जनवरी को देहरादून मंडल में धरने का पूर्ण समर्थन किया है। साथ ही बैठक में मांगे नही माने जाने पर 31 जनवरी से पूर्ण चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मंगलवार को उत्तराखंड कर्मचारी नियम के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बताया कि हरिद्वार डिपो में संयुक्त मोर्चा की बैठक प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित की गई। विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के बैनर तले देहरादून मंडल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि अनुबंधित विशेष श्रेणी के चालक परिचालक को रेगुलर किया जाए। 17 वर्षों से अपनी सेवाएं देने के बाद भी चालक परिचालक रेगुलर नहीं हुए हैं। परिवहन निगम नई 600 बसों को अनुबंध पर लगा रहा है,इन 600 वर्षों में चालक परिचालक की व्यवस्था बस मालिक अपने स्तर से करें। बताया कि नियम के अनुसार परिवहन निगम सिर्फ 30 प्रतिशत बसे अनुबंध पर लगा सकता है,इसके विपरीत 70ः अनुमान पर लगाई जा रही है। यह रोडवेज को खत्म करने की साजिश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि 27 जनवरी को देहरादून में आयोजित धरने के बाद अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 31 जनवरी से प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। बैठक के दौरान योगेश शर्मा, जल सिंह, राजेंद्र, सौरभ सिंह, अंकित, मिथुन अरोरा, शोभा तोमर, बंदना नीतू राम, सिमोन, सुकराल लाल आदि चालक परिचालक सहित कर्मचारी मौजूद रहे।