पालिका अध्यक्ष ने किया हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण


 हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम अभियान के अंतर्गत न्यू शिवालिक नगर वार्ड पांच में हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी जल्द ही पथ प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे पालिका क्षेत्र को अंधेरा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। सड़कों, नालियों व पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। सफाई अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार और पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद सुमन शर्मा व अरूणा देवी,अवनीश मिश्रा,पवन शर्मा,सोनिया गौर, मनीषा, तारा नेगी,दिनेश चैहान, हरिनाम कटियार, डा.राकेश शर्मा,सुनील यादव, भगवान सिंह हाडा,हिमांशु शर्मा,सपना शर्मा,डोली त्यागी,अंशुल शर्मा,वेदान्त चैहान,अजय धिमान,गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।