व्यापारियों ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में किया वार्षिकोत्सव का आयोजन


 हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल विष्णु घाट रामघाट की और से सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर में वार्षिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेश पुरी एवं महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों के परिवारों में स्नेह बढ़ता है तथा एक दूसरे को जानने समझने का मौका मिलता है। व्यापार मंडल के जिला संगठन महामंत्री डा.संदीप कपूर एवं संरक्षक श्रवण गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों में एकता बढ़ती है। एकता से शासन प्रशासन द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति आती है एवं व्यापारियों को अपनी ताकत एवं एकता का एहसास होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता, लकी ड्रा एवं क्वीज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन श्रीमती कंगना अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी,शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर,कैलाश केशवानी, विजय शर्मा, संस्था के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता,नीरज कपूर,संरक्षक विपिन सिखोला,बिट्टू पालीवाल,अमन शर्मा,राम अरोड़ा,नरेंद्र ग्रोवर, गौरव अरोड़ा, प्रदीप कालरा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।