पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने किया मंडल अध्यक्षों का स्वागत


 हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि मण्डल अध्यक्ष भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने का काम करेंगे। बृहस्पतिवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण के तीनों मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव व सीमा चैहान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में सभी जाति वर्गों को एक समान सम्मान मिलता है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता खुश है। सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड के गठन और विकास में भाजपा का ही योगदान है। चारधाम यात्रा मार्ग हों या पर्यटन के साथ मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव और सीमा चैहान ने कहा कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी के अनुरूप काम करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चैहान, सदस्य सोनहवीर पाल,जिला मंत्री अलोक द्विवेदी,संजय सरदार,ऋषिपाल कश्यप,ग्राम प्रधान राजेश वर्मा,सत्यकुमार,श्रवण चैहान, रेणु चैधरी, विवेक चैहन,उप प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान, अंकित चैहान, पंकज चैधरी,राहुल चैहान, प्रमोद कुमार,नितिन पाल,दीपक सैनी,ग्राम प्रधान चेतन यादव, अंकित शर्मा, सौरव शर्मा, चेतन कोचर आदि शामिल रहे।