आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट गे्रडिंग डेमोंस्टेªशन शो का आयोजन 29 को

 हरिद्वार। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट की और से 29 जनवरी को शिवडेल स्कूल भेल सेक्टर वन में ग्रेडिंग डंेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चैधरी ने बताया कि शो का शुभारंभ शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। गेडिंग डेंमोंस्टेªेशन शो में दौ सौ खिलाड़ी शामिल होंगे। शिवडेल स्कूल, शेफील्ड स्कूल, हावर्ड ग्लोबल स्कूल,कैसेड इंटर स्कूल,जीआरडी, डीपीएस आदि स्कूलों के खिलाड़ी भी शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अमित कुमार चैधरी ने कहा कि आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगितओं में शानदान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट खेल के साथ आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है। खासतौर पर बालिकाओं को इसे अवश्य सीखना चाहिए। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे किसी भी विपरित परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होंगी।