कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार अपने पार्षद पुत्र सहित भाजपा में शामिल


 हरिद्वार। पूर्व विधायक स्व.अंबरीष कुमार के निकट सहयोगी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार, उनके पुत्र पार्षद अनुज सिंह व राजन मेहता के संयोजन में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द ने सभी का भाजपा में स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस की गलत नीतियों एवं गुटबाजी से कांग्रेस नेता हताश व निराश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी को उचित सम्मान पार्टी में दिया जाएगा। धर्मपाल ठेकेदार, पार्षद अनुज सिंह व राजन मेहता ने कहा कि पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के स्वर्गवास के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा उपेक्षा की जा रही थी। कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा रहा था। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से से कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके बावजूद भी शीर्ष नेतृत्व एवं स्थानीय नेता लगातार हमारी उपेक्षा कर रहे थे। नई ऊर्जा के साथ हरिद्वार के विकास में काम किए जाएंगे। भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास करेंगे।