पिंक वेंडिंग जोन की महिला लघु व्यापारियों को सौंपी दुकानों की चाबी


 हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति के निर्णय के अनुसार रोड़ी बेलवाला में विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन के अंतिम चरण की आवंटन प्रक्रिया के तहत पिंक वेंडिंग जोन विकसित कर रही कंपनी किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के मैनेजर शैलेंद्र पांडेय द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं को दुकानों की चाबी सौप कर अधिकृत किया। महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन से बाजार में व्यापार संचालन के साथ बिजली, पानी,शौचालय,साफ सफाई,सीसीटीवी,कैमरे इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रोड़ी बेलवाला में स्थापित पिंक वेंडिंग जोन देश का पहला पिंक वेंडिंग जोन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनका सशक्तिकरण करने के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर महिला पिंक वेंडिंग जोन के उद्घाटन व लोकार्पण के साथ पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को अनुदान राशि दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन,जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल सहित लाभार्थी महिलाओं में पुष्पा दास,गुंजन सैनी,संगीता मंडवाल,आशा देवी,शाकुंभरी देवी, सुनीता,उषा देवी,राधा देवी,प्रमोद,अलका,आशा,कौशल,सुमन बिष्ट,पार्वती देवी,मंजू, सुमित्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।