हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर ने हरिद्वार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। मदन कौशिक को शुभकानमाएं देते हुए विशाल राठौन ने कहा है कि राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक का हरिद्वार के विकास में अहम योगदान रहा। दो बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान मदन कौशिक ने भूमिगत विद्युत व रसोई गैस, मेडिकल कालेज, रिंग रोड़ जैसी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शहर को दी। भाजपा के लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता में वापसी करने में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी मदन कौशिक की कुशल रणनीति का अहम योगदान रहा। विशाल राठौर ने कहा कि मदन कौशिक के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने से समस्त भाजपा कार्यकर्ता हर्षित हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मदन कौशिक राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। पार्षद नेपाल सिंह, पार्षद राजेंद्र कटारिया, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर राठौर, जुगल, मांगेराम, प्रदीप, अमरीश सैनी, अनुज राठौर, अर्जुन सिंह आदि ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए मदन कौशिक को शुभकामनाएं दी।
मदन कौशिक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने का स्वागत