पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया तिराहे का लोकार्पण


 हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 5 के मुख्य तिराहें पर श्री खाटू श्याम के चिन्ह युक्त तिराहें, श्री श्याम तिराहे एवं मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता विकास के साथ साथ राष्ट्रीय संस्कृति व राष्ट्रवाद के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य व समर्पण भी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पुलिया निर्माण के साथ क्षेत्र के मुख्य तिराहे चौराहों का भी सौन्दर्यकरण करवाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी जनहित के कार्य होने हैं। उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र में जो निर्माण शेष रह गए हैं। उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर श्याम भक्तो के अलावा न्यू शिवालिक नगर में सभासद सुमन शर्मा, पंकज चौहान व अरूणा देवी,रीता चमोली,मनु रावत,रितु ठाकुर,लज्जाराम शर्मा, अमित मित्तल, कैलाश भंडारी, धर्मेंद्र विश्नोई, पवन शर्मा,अरुण पंडित,शशि भूषण पांडे,अर्जुन चौहान, रितेश गौड़, प्रमोद डोभाल,भगवान सिंह हांडा,राजेश शर्मा,रामनारायण शर्मा, पुरूषोत्तम भारती, गजेंद्र सिंह, वेदान्त चौहान,गौरव रस्तोगी,गौतम पाल,सोनू सैनी, अक्षय व अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।