गोरा शक्ति एप को लेकर कनखल पुलिस ने चलाया अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

 हरिद्वार। महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्पीड़न रोकने  गोरा एप का निर्माण किया गया है। इसकी जानकारी देने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके एप डाउनलोड भी कराया जा रहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके। इस कड़ी में सोमवार को कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जगजीतपुर, नूरपुर पंजनहेही,ग्राम मिस्सरपुर, ग्राम अजीतपुर,ग्राम जियापोता क्षेत्र में एप के बारे में जानकारी दी गई। कनखल थाना में तैनात महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल नें महिलाओं एवं बालिकाओं को शुरू किए गए ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से किसी भी महिला या बालिका को पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न से बचाव के लिए पुलिस की ओर से उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक महिला एवं बालिका को अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करना है और एक बटन दबाते ही पुलिस उनकी तत्काल सहायता के लिए किसी भी समय उनके पास पहुंच जाएगी। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त की।