धार्मिक क्रियाकलापों से होता है उत्साह और ऊर्जा का संचार-मदन कौशिक

 हरिद्वार। खन्ना नगर परिवार की और से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। व्यापारी नेता पंकज माटा के संयोजन में आयोजित भगवती जागरण में मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक,पदम प्रकाश शर्मा,डा.विशाल गर्ग,सचिन बेनीवाल,अनिल भास्कर सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए और मां भगवती का गुणगान किया। जागरण के संपन्न होने पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से जीवन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मां भगवती सभी का कल्याण और मुरादें पूरी करती हैं। सभी को मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। पंकज माटा ने बताया कि सर्वजन कल्याण की भावना के साथ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। खन्ना नगर परिवार द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें समस्त खन्ना नगर के लोग सम्मिलित होते हैं। सामूहिक रूप से आयोजित किए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों से भक्ति भावना के साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। मधु जैन,कविता माटा, स्वाति दुमड़ा,राखी धवन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने जागरण में सम्मिलित होकर मां भगवती की आराधना कर लोक कल्याण की कामना की।