कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर बच्चों के साथ बैठकर किया धरना प्रदर्शन

 हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक पेन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रोशनाबाद में बच्चों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया। करीब 2 घंटे बाद कार्यालय पहुंचे सहायक श्रम आयुक्त कमिश्नर ने बमुश्किल कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से वे लोग कंपनी मैनेजमेंट और विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों को ना तो वेतन दिया गया और ना ही उनके रोजगार की गारंटी दी गई है। रोजमर्रा के खर्चे मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस आदि कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। उनका जीवन दयनीय स्थिति में आ गया है ऐसी स्थिति में कहां जाएं रोजगार तलाशने के लिए भी उन्हें समय चाहिए होता है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों का मामला लेबर कोर्ट में स्थानांतरण कर दिया गया है कर्मचारियों के वेतन की रिकवरी के लिए कमेंट को रिकवरी नोटिस जारी किया जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ और कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर डेरा डाल दिया। कंपनी और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।  भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि श्रम विभाग की हीला हवाली के कारण कामगारों का पैसा नहीं मिल रहा है और ना ही उनको रोजगार की कोई गारंटी दी जा रही है विभाग की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद भी कंपनी मैनेजमेंट कामगारों से वार्ता के लिए सामने नहीं आ रहा है