आप की बैठक में अगामी निगम चुनाव को लेकर चर्चा,संगठन के मजबूती पर दिया बल

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक में अगामी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने तथा संगठन के विस्तार से चर्चा हुई। शहर के श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल में हुई आप की बैठक में अगामी निगम चुनाव मजबूती से लड़ने तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में आप पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी के नेतृत्व में जिला संगठनात्मक पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी आजाद अली ने कहा कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने जा रही है। महिला मोर्चा प्रभारी हेमा भंडारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सभी जिला पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावी रणनीति तैयार करने और महिला मोर्चा का हर विधानसभा क्षेत्र में विस्तार करना है। पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है और आप पार्टी की ओर देख रही है। प्रदेश सचिव महिला मोर्चा वाले सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह, संजू नारंग, कुर्बान अली एडवोकेट, नवीन चंचल, सचिन वेदी, राकेश लोहार, यशपाल सिंह चौहान, प्रवीण कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पवार, राकेश यादव, गीता देवी, दिनेश असवाल, देवराज सिंह नेगी, संदीप झाबरी, फिरोज अंसारी, खलील राणा, मयंक गुप्ता, फिरोज अंसारी, इरशाद अशरफ, अकरम, शमशाद मलिक, आशीष गौड, सोनू कुमार, रोहित कुमार, मयूर उप्रेती, रोजवेल, प्रमोद वर्मा, सुधीर वर्मा, धीरज, पीटर, प्रेम शर्मा, खालिद हसन, किरण कुमार दुबे, गीता देवी, अर्जुन सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।