शिव साधना का प्रमुख केंद्र है निराला धाम-राजमाता आशा भारती महाराज

 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत निराला स्वामी लहरी बाबा द्वारा स्थापित निराला धाम शिव साधना का प्रमुख केंद्र है। निराला धाम में शिवोपसना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। निराला धाम में आयोजित 40 दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ के नौवें दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आभा भारती महाराज ने कहा कि हरिद्वार में गंगा तट पर किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का सहस्त्र गुणा पुण्य फल प्राप्त होता है। ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा द्वारा 34 वर्ष पूर्व शुरू किए गए विराट शिव शक्ति महायज्ञ को प्रतिवर्ष अनवरत् रूप से आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ में किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने से भगवान शिव की कृपा और ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है। परिवारों मे सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को गंगा की पवित्रत, निर्मलता और अवरिलता बनाए रखने में भी सहयोग करना चाहिए। राजमाता आशा भारती के शिष्य स्वामी नित्यानन्द ने बताया कि राजमाता आशा भारती महाराज के सानिध्य में आयोजित विराट शिव शक्ति महायज्ञ में 20 जनवरी को श्रद्धांजलि समारोह एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानन्द महाराज, ब्रह्मलीन गुरूमाता सुशीला देवी एवं ब्रह्मलीन सद्गुरूदेव सन्त निराला स्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा,पंजाब,दिल्ली, यूपी आदि से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान ओंकार कसाना,रमेश मिड्डा,विशाल खुराना, योगेंद्र पाल चानना,सतीश अग्गी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।