उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दी स्व.इंद्रमणि बड़ोनी को श्रद्धांजलि

 


हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋषिकुल स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व.इंद्रमणि बड़ोनी को नमन करते हुए यूकेडी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलन की अवधारणा को पूर्ण करते हुए जनभावना के अनुरूप उत्तराखण्ड के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के राज में उत्तराखण्ड मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य गठन के पूर्व के हालात आज भी जस के तस हैं। केंद्रीय सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य रविन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियो के सपने आज भी अधूरे हैं। केंद्रीेेेेेय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस और भाजपा मैदान और पहाड में भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं जिसे उक्रांद समाप्त करेगा। जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखण्ड के गांधी स्व.इद्रमणि बड़ोनी के विचारों के अनुरूप उत्तराखंड का पुनर्निमाणा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी ने कहाकि राज्य के युवाओं युवाओं को रोजगार मिले, चिकित्सा व शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो इसके लिए उक्रांद प्रतिबद्ध है। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट,महानगर कार्यकारी अध्यक्ष उदय राम सेमवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,संजय उपाध्याय, तरुण जोशी, रजत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।