अध्यात्म चेतना संघ द्वारा गीता आयोजित विराट गीता महोत्सव आज

 हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ, हरिद्वार द्वारा वार्षिक श्रीमद्भगवद्गीता महोत्सव‘ आज (रविवार) गौतम फार्म, कनखल में आयोजित किया जायेगा। संस्था के सभी पदाधिकारियों की आज कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न हुई एक बैठक में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संस्था के संस्थापक एवं संचालक आचार्य करुणेश मिश्र ने बताया है, कि ‘‘गीता ज्ञान के प्रचार-प्रसार एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रत्येक वर्ष संस्था द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। विगत दो वर्षों के कोरोना काल के बाद एक बार पुनः यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं कवि तथा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे।‘‘ कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने जानकारी दी है, कि इसके अंतर्गत विगत माह संस्था द्वारा आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता रहे। विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अलावा प्रोत्साहन पुरस्कारों के सम्मानित किया जायेगा। श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिये एक विभूति को ‘गीता रत्न सम्मान‘ तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिये पाँच विभूतियों को ‘हरिद्वार गौरव सम्मान‘ से विभूषित किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि इसी अवसर पर वरिष्ठ कवियत्री नीता नय्यर ‘निष्ठा‘ के काव्य संकलन ‘गुजारिश चाँद की‘ तथा संजय दे-हरि के संस्मरण संकलन ‘एक शिक्षिका माँ‘ का भी विमोचन होगा। अनेक संत तथा विशिष्टजनों के उद्बोधन के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु नगर की एक विभूति को ‘गीता रत्न‘ तथा पांच व्यक्तियों को ‘हरिद्वार गौरव‘ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रवीन्द्रपुरी स्वामी श्रीशरदपुरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण,स्वामी संतमुनि जी के साथ-साथ,विधायक आदेश चौहान, नगर प्रमुख श्रीमती अनीता शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की भी उपस्थिति रहेगी। बैठक में आचार्य करुणेश मिश्र के अतिरिक्त ब्रजेश शर्मा,अरुण कुमार पाठक, अर्चना वर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, योगेश शर्मा, ताराचंद विरमानी,डा.नरेश मोहन,प्रभांश मिश्र,नितिन गौतम, पी.एस. चौहान आदि उपस्थित थे।