30 दिसंबर को होगा, पूर्वांचल उत्थान संस्था के नए पदाधिकारियों का ऐलान

 हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था हरिद्वार का चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.नारायण पंडित ने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर चुनाव कराए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर आवेदन करने वाले सदस्यों को 5100 रुपए एवं महासचिव पद के लिए 3100 का शुल्क निर्धारित किया गया है.वहीं कार्यकारिणी सदस्यों पर चुनाव लड़ने वाले सदस्यों 1100 रुपए वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अगले दिन 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति एवं 2 बजे से को शाम 4 बजे तक निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को प्रातः 11 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन किया जायेगा और उसी दिन नामांकन पत्रों की बिक्री 11 बजे से दोपहर 2 बजे की जायेगी। इसके बाद 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन का कार्य होगा। नामांकन के अगले दिन 27 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं 10 बजे से 12 बजे तक होगा। दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 28 दिसंबर को नाम वापसी साथ अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 29 दिसंबर को आवश्यकता पड़ने चुनाव कराए जाएंगे। इस इसमें प्रात 11ः00 बजे से लेकर 1ः00 बजे तक मतदान एवं 2ः00 से 4ः00 तक मतगणना की कार्रवाई होगी। इसके बाद 30 दिसंबर को नये पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी।