सतपाल ब्रह्मचारी बने महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष


 हरिद्वार। पूर्व पालिकाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी को महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधाकृष्ण धाम में फूलमालाएं व पटका पहनाकर सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा ने आज सभी जिलो के अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। जिसमे हरिद्वार के महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल बृहम्चारी को सौपी है और हरिद्वार के ग्रामीण की जिम्मेदारी राजीव चौधरी को दी गई। स्वागत के दौरान पार्टी के राज्य व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है कि उसका निष्ठा के साथ पालन करते हुए पार्टी को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से निरंतर संपर्क व संवाद के लिए व्यवस्थित तरीके से पार्टी कार्यालय का संचालन किया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और अगले वर्ष होने वाला नगर निगम चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और कांग्रेस के नेतृत्व में ही हरिद्वार नगर निगम बोर्ड का गठन होगा। नगर निगम चुनाव के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। स्वागत करने वालों में विजय सारस्वत, भेल के श्रमिक् नेता राजवीर सिंह,बीएस तेजियांन, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, कैलाश प्रधान,मधुकांत गिरी, ऋषिकांत गिरी,चौ.करतार सिंह, दीपक जखमोला, राजेंद्र, अमित नौटियाल,ओमबीर मलिक,नीरव साहू,अतुल शर्मा,हरीश शेरी,करण सिंह राणा,विमल शर्मासाटू,गोविंद निषाद,नितिन यादव,शिवकुमार शिब्बु,शुभम जोशी,सन्नी मल्होत्रा ,ऋषभ गिरी,शरद शर्मा,प्रशांत शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।