अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने की भोले महाराज एवं मंगला माता को पद्मश्री दिए जाने की मांग

 


हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां गंगा की प्रतिमा व गंगाजली और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता ने उत्तराखंड ही नही अपितु देश के अन्य राज्यों में देश व समाज हित में प्रकल्प देकर समाज और देश के लोगो का जीवन सवारने का काम किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भारत सरकार से हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन उत्तराखंड में ही नही अपितु देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा,चिकित्सा और सामाजिकता में बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन की संरक्षिका मंगला माता ने कहा कि जिस देश में नारी शक्ति को पूजा जाता है। उस देश में खुशहाली और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मां के द्वारा हरिद्वार में सेवा भाव को देखकर अपने जीवन में समाज सेवा की प्रेरणा ली औरसेवा करते हुए निरंतर आगे बढ़ते चले गए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता व एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा के संचालन में सम्पन्न स्वागत कार्यक्रम मे हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,शिक्षिकाओं रिचा मनोचा,डा.लता शर्मा,रिंकल गोयल, डा.पद्मावती तनेजा,नेहा गुप्ता,दीपिका आनंद,डा.प्रज्ञा जोशी,डा.पूर्णिमा सुंदरियाल,डा.सुगंधा वर्मा, डा.मोना शर्मा,डा.सरोज शर्मा,नेहा गुप्ता,शिवाली त्यागी,प्रीति आहूजा,प्रियका,डा.रश्मि डोभाल, डा.विनीता चौहान,अन्तिम त्यागी,डा.रुचिता सक्सेना,डा.मीनाक्षी शर्मा,पल्लवी शर्मा, योगेश्वरी, वंदना, आशा शर्मा,महिमा नागयान, प्रियंका प्रजापति ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।