गांजे के साथ महिला गिरफ्रतार

 हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।  रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला रोशनाबाद में गांजे की तस्करी कर रही है। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि रेशमा उर्फ सोनिया के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।