भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

 


हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का हरिद्वार पहुंचने पर जिला महामंत्री विदित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राठी चौक पर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नेतृत्व में मोर्चा नए आयाम स्थापित करेगा। जिन योजनाओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा अब तक कार्य कर रहा था। उन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि आज देश का नेतृत्व युवा वर्ग के हाथों में दिया जा रहा है। पार्टी संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर नौजवान कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। जिसका लाभ 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। स्वागत करने वालों में रितेश वशिष्ठ, रामअवतार शर्मा,विपिन कुमार,अंकुश भाटिया,विकल राठी, अंकित चौधरी,विकास कौशिक, जय भगवान शर्मा,आशीष रमोला,केशव सैनी,मोहित मल्होत्रा,ऋषि चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।