हरिद्वार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा 11 से 13 अगस्त को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्रभात फेरी निकालेगी। इसमें केवल रघुपति राघव राजा राम तथा वन्दे मातरम ही गाया जाएगा। साथ ही 12 अगस्त को आर्यनगर से ऋषिकुल के बीच तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी एक कार्यक्रम में जिला संयोजक विकास तिवारी ने कही। शनिवार को अनुराग पैलेस ज्वालापुर में भाजपा के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक विकास तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। उन्होंने हरिद्वार विधानसभा के मध्य हरिद्वार, सप्तऋषि और कनखल मंडल की हर घर तिरंगा टोलियों समेत समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विकास तिवारी ने बताया कि कैसे इन मंडलों के हर घर तक तिरंगा पहुंचे और हर घर पर तिरंगा लगाया जाए। कार्यकर्ताओं को झंडों की उपलब्धता और लगाए जाने की जानकारी दी। तिवारी ने विशेष रूप से सम्मानपूर्वक झंडों का इस्तेमाल हो इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया की डीपी पर तिरंगा लगाने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने बताया कि 12 अगस्त को आर्य नगर से ऋषिकुल तक युवा मोर्चा,13 अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा ऋषिकुल से हरकी पैड़ी,14 अगस्त को कनखल में हरिद्वार विधानसभा के तीनों मंडलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक कामिनी सडाना और सह संयोजक मनोज वर्मा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा,वीरेंद्र तिवारी,मयंक गुप्ता,अनिल कुमार,बाबर खान,महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक,तरूण नैय्यर,पुष्प राज कुशवाहा,अनिमेष कुमार,पार्षद मोनिका सैनी, विवेक उनियाल ,श्यामल प्रधान,योगेंद्र पाल,रवि,नितिन माना,कमला जोशी,कुसुम गांधी,अश्विनी चौहान,पारुल चौहान,पार्षद रेनू अरोरा,राजेश शर्मा,अनिरुद्ध भाटी,किशन बजाज,दीपक टंडन ,विष्णु अरोड़ा,दिनेश पांडे,सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट आदि शामिल रहे।
11 से 13 तक भाजपा प्रात दो घण्टे प्रभातफेरी निकालेगी