भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा

 हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए लोकसभा क्षेत्र के कमजोर बूथों के सशक्तिकरण में लगे पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरल ऐप के माध्यम से उपलब्ध जानकारी को अपलोड कर राष्ट्रीय नेतृत्व को अपडेट कराएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 51 बूथों पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 22 बूथ अपडेट कर लिए गए हैं। शेष बूथों पर भी कार्य प्रारंभ कर अभियान की अंतिम तिथि 30 जुलाई से पहले संपन्न करना है। इसकी निरंतर समीक्षा की जा रही है। बूथ के संबंध में मांगी गई जानकारियां जैसे बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से संपर्क, बूथ पर निवास करने वाले प्रभावशील व्यक्तियों से संपर्क, अन्य दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करना आदि कार्य कर बूथ को सक्रिय बनाना है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा,शोभाराम प्रजापति,राजेश कुंवर,सुनील सैनी,हिमांशु,लव शर्मा,सूर्यवीर मलिक, मनोज पवार,आलोक गौतम ,कमला जोशी,मनु रावत,ममता गौतम, सीमा चौहान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।