भेल सामुदायिक केंद्र के चुनाव मे अरुण सचिव और नरेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

 हरिद्वार। भेल मे सामुदायिक केंद्र के चुनावों के नतीजे अर्ध रात्रि को घोषित हो गए। चुनाव अधिकारी जे के पंर्डी ने सचिव पद के लिए 809 मत प्राप्त करने वाले अरुण कुमार को विजयी घोषित किया है और उपाध्यक्ष के पद पर 553 वोट  हासिल करने वाले नरेश नेगी को विजयी घोषित किया है वहीं सदस्य पद पर चार सदस्यों को सबसे अधिक वोट 811 प्राप्त करने पर जगदीश चंद्र पाल,गोपाल शर्मा को 613 मत, चिरंजीव कुमार को 610, एवं पवन कुमार को 598 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। चारो सदस्य कार्यकारणी निर्वाचित घोषित किये है। वहीं आपको बताते चले कि पूरे चुनाव मे जातिवाद का बोलबाला रहा। उपाध्यक्ष पद पर सुशील त्रिपाठी, गौरव ओझा,सतीश कुमार ने नरेश नेगी को टक्कर देने की कोशिश की पर वे अपनी इस खेल मे कामयाब नही हो सके। इसी तरह सचिव पद पर भी महेंद्र सिंह बिष्ट व मनोज यादव ने अरुण कुमार को टक्कर देने का प्रयास तो किया पर वे उसके आस पास भी नही फटक सके। शेष प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा सके। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बहुत शीघ्र ही नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई जायेगी और कार्य भार सौपा जायेगा।