हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग में जनपदीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद की 07 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के सहायक मुख्याधिठाता डा0 नवनीत परमार ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता में 07 जनपद की टीमों ने सहभागिता निभाई है। इस प्रतियोगिता में होनहार खिलाड़ियों ने विशेष योगदान दिया है। खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वहीं खेल अनुशासन, धैर्य और विजय प्राप्त करने का भी गुर सिखाता है। खेल प्रतियोगिता में उन नौनिहाल बच्चों का विशेष योगदान है जिन्होंने पूरी कर्मठता के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है, जिससे उनका मनोबल खेलों के प्रति और बढ़ेगा। प्रतियोगिता के जिला खेल समन्वयक चौधरी बालेश सिंह ने कहा कि जनपदीय स्तर पर फुटबाल खेल के अन्तर्गत बहुत सारे स्कूलों को चयनीत कर अच्छे खिलाड़ियों को खोजा जा रहा है और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी हरिद्वार जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सुब्रतो कप में भी खिलाड़ियों के खेल की कलात्मकता देखते ही बन रही है। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के प्रधानाचार्य डा0 विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि विद्यालय विभाग के छात्रों ने फुटबाल के क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाई है। वहीं बहुत से छात्र स्वामी श्रद्धानन्द स्टेडियम में समय-समय पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आज सुब्रतो कप जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में यहां के ब्रह्मचारियों ने खेल में भाग लेकर विद्यालय का नाम निखारा है। उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में ब्लॉक खेल समन्वयक अजय शर्मा,रणपाल सिंह पंवार,सत्यम,दलीप,लोकेश शास्त्री,आशीष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपदीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता मे सात टीमों ने की भागीदारी