भाजपा में ही है हिंदुत्व के सम्मान करने की क्षमता-स्वामी यतीश्वरानंद
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने प्रेस को जारी एक बयान मे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कावड यात्रियों के पैर धो कर एक मिसाल कायम की है। जिसकी सराहना जोरों पर हो रही है। जहां पूर्व में कांग्रेस की सरकारो मे काँवड यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था और अब उनका भव्य स्वागत हो रहा है। भाजपा हिंदुत्व की सरकार है ना की कोई हिन्दू विरोधी मानसिकता वाली सरकार। स्वामी ने कहा की उत्तराखंड धामी सरकार के नेतृत्व मे नई ऊँचाइयों को छू रहा है और विकास के रास्ते पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है धामी आम जनमानस से जुड़ कर कार्य कर रहे है। इस अवसर पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए संजीव चौधरी ने कहा कि कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्म व समाज विरोधी ताकतो को संदेश दे दिया कि उनका स्थान उत्तराखंड में नहीं है राज्य सरकार पूरी तरह से देश भक्तो के साथ खड़ी है। उत्तराखंड राज्य मे धर्म और देश विरोधी ताकतो को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री खुद कावड यात्रियों के पैर धो रहे है ये सिर्फ भाजपा सरकार में ही सम्भव हुआ है नहीं तो कांग्रेस सरकार में हिंदुओं पर हुए अत्याचार आत्मा को हिला कर रख देते है। चौधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य धामी की अगुवाई में उन्नति व विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। आज राज्य में चारो और खुशहाली ही खुशहाली है जनता के हर दुःख दर्द में सरकार साथ खड़ी दिखाई दे रही है।