हरिद्वार। सिडकुल की एक कंपनी में तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। करीब दो सौ कर्मचारी धरने पर है। सिडकुल की एक कंपनी में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि शनिवार सुबह तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो अभी भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों ने शनिवार सुबह से जल त्याग करने की चेतावनी दी है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो सौ कर्मचारी धरने पर हैं। कर्मचारियों के धरने पर जाने के कारण उत्पादन ठप हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने एग्रीमेंट नहीं बढ़ाया और ना ही वेतन बढ़ाया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों से 80 कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों के दो प्रतिनिधि एवं एक कर्मचारी गलत तरीके से बाहर निकाल दिया है। पिछले तीन वर्षों से वेतन नहीं बढ़ाया है। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन कंपनी को घाटे में चलना बता रहे हैं। जबकि कंपनी लाभ में चल रही है। श्रमिक नेता कुलदीप सैनी ने कहा कि जिलाधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त को भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है। श्रम आयुक्त कोर्ट में भी उनका केस पेंडिंग है। विभाग को मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। बावजूद इसके प्रशासन या श्रमायुक्त विभाग से कोई अधिकारी कंपनी नहीं पहुंचा है। राहुल कुमार, प्रीतम सिंह,दीपक कंबोज,सुबोध राणा,सुनील सिंह,सुमित रावत,प्रमोद डंगवाल,पंकज धीमान, विमल प्रसाद,रवि,हरीश चंद्र त्रिपाठी,रामराज,जय सिंह,कुलविंद्र पाल,विनीत शर्मा ने कहा कि दो दिन में सिर्फ एक समोसा उनको पेट भरने के लिए मिला है। उसके अलावा खाना और कंपनी की लाइट भी बंद है। वर्कर गर्मी से परेशान है। कर्मचारियों का आना-जाना पूरी तरह से बंद है। वर्करों की तबीयत लगातार खराब हो रही है। दो वर्करों की तबीयत गुरुवार रात खराब हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी प्रबंधक से दो बार वार्ता हो चुकी है।
सिडकुल स्थित कम्पनी के कर्मचारियों ने धरना देकर दी भूख हड़ताल की चेतावनी