सभी को सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए- धर्मेन्द्र विश्नोई

 हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल व शिवालिकनगर नगर पालिका के सभासदों व स्थानीय निवासियों ने छबील लगाकर लोगों को ठण्डा मीठा शर्बत वितरित किया। शिवालिक नगर कमर्शियल कंपलेक्स के सामने लगायी गयी छबील का शुभारंभ करते हुए शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि भारतीय संस्कृति व हिन्दू धर्म ग्रंथों में प्यासे को पानी पिलाने का विशेष महत्व बताया गया है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापार मण्डल, पालिका सभासदों व स्थानीय लोगों ने शर्बत वितरित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सेवा भारत की संस्कृति है। सभी को सेवा कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय सभासद हरिओम चैहान,पंकज चैहान,अजय मलिक, तौकीर अहमद,श्रवण बिश्नोई,धनाराम,सुनील बिश्नोई,सुनील चैधरी,नरेंद्र चैहान, भारत भूषण चैहान,अतुल चैहान,विनोद कुमार शर्मा,अनुज,कपिल,प्रमोद गुप्ता,समीर त्यागी,राहुल मलिक,आशीष पाठक,नागेंद्र चैहान,राकेश चैहान, अनुज चैहान,सुरेंद्र चैहान,चंद्रशेखर शर्मा, समीर, राजेश कुमार ठाकुर आदि व्यापारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।