आप की प्रदेश प्रवक्ता बनायी हेमा भण्डारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। प्रदेश प्रवक्ता बनने पर हेमा भण्डारी का पार्टी जिला कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि हेमा भण्डारी पार्टी की कर्मठ जुजारु महिला हैं। 2018 में उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ा है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व  द्वारा उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के साथ साथ मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गयी है। पार्टी की रीतियों और नीतियों को वह मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगी। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि हेमा भण्डारी पूर्व में कई पदों पर रही है और प्रखर वक्ता हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। पूरा विश्वास है कि हेमा भण्डारी पार्टी के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और पार्टी की विचारधारा को मीडिया के माध्यम से उठाएंगी। प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर हेमा भण्डारी ने पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी और पार्टी की आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। स्वागत करने वालो में  ममता सिंह,अनिल सती,संजू नारंग,श्रवण गुप्ता, मयंक गुप्ता,पवन कुमार,अकरम कांच वाले,मिठठन लाल,शाहीन अशरफ,रितु सिंह,विशाल सैनी,संजय गौतम,अजय कुमार,दीप्ति चैहान,दुर्गा प्रसाद, विशाल कुमार,प्रियंका त्रिपाठी शामिल रहे।