गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डष्. पण्ड्या से केन्द्रीय मंत्री ने की भेंट

 हरिद्वार। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शांतिकुंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट किया। प्रमुखद्वय ने केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री को युवाओं के विकास सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए आवाहन किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि योग दिवस के मौके पर शांतिकुंज आकर मन को शांति एवं सुकुन मिला है। श्री निशंक ने कहा कि डॉ. साहब से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। वहीं केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने देवसंस्कृति विवि शांतिकुंज स्थित बाल्टिक सेंटर का अवलोकन किया और प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंटकर विवि द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिकुलपति डॉ. पण्ड्या ने श्री सिंह एवं श्री निशंक को युग साहित्य एवं गायत्री मंत्र लिखित चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।