धामी सरकार ने 100 दिनों में लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय- मदन कौशिक

 


हरिद्वार। भाजपा हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में किया गया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता तथा महामंत्री तरूण नैय्यर के संचालन में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश जमदग्नि भी बैठक में मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि आज धामी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं उसके लिए देश के सभी कार्यकर्ता उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है जिसने लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद बना रहता है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और लगातार देश की जनता का आशीर्वाद भी भारतीय जनता पार्टी को बढ़ते हुए आंकड़ों के साथ मिला है उन्होंने कहा लेकिन बढ़ते हुए जनादेश के कारण कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्य समिति के मुख्य वक्ता विकास तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का वृत्त निवेदन लिया और कहा कि जिस प्रकार से बूथ सशक्तिकरण अभियान का कार्य जोरों पर चल रहा है सेवा सुशासन और जनकल्याण पर्व को हमने संपन्न किया है वहीं आगामी दिनों में हरेला पर्व का कार्यक्रम भी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होना है भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जहां बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी कार्यकर्ता पार्टी के विचार को लेकर काम करते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बिना मंडल अध्यक्ष को सूचित किए कार्यसमिति से अनुपस्थित है उनको नोटिस भेजे जाएंगे और उनसे जवाब तलब किया जाएगा। कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया संचालन मंडल महामंत्री तरुण नैयर द्वारा किया गया। बैठक में दिनेश पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय,विकल राठी,सुन्दर शर्मा,मुकेश पुरी,पार्षद अनिल मिश्रा,अनिरुद्ध भाटी,विनीत जौली,कमल ब्रजवासी,गौरव भारद्वाज, वीरेंद्रदत सेमवाल,पूनम मखीजा,विनीत धीमान,महेश गौड़,सीताराम बड़ोनी,डा.श्यामपुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।