पहले ब्लाॅक,फिर जिला कमेटी के होंगे संगठनात्मक चुनाव-भावना झा

 निष्क्रिय सदस्यों की सूची हाईकमान को सौंपी जाएगी


हरिद्वार। कांग्रेस संगठन चुनावों के लिए जिला चुनाव अधिकारी बनायी गयी बिहार से कांग्रेस की पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे सदस्यता अभियान के बाद कांग्रेस संगठन के सभी पदों पर चुनाव कराया जाना है। संगठन की और से चुनाव कराने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारो से वार्ता के दौरान भावना झा ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद जिला व ब्लाॅक स्तर पर सभी पदों के लिए चुनाव कराया जाना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श शुरू किया जा रहा है। रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की जा रही है। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत आपसी सहमति से चुनाव कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि आपसी सहमति नहीं बनती है तो चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तिथि और रूपरेखा तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे। इसके तहत पहले चरण में ब्लाॅक कमेटियों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद जिला कमेटी के चुनाव होंगे। पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार ना बनने के कारण कार्यकर्ताओ में ऊर्जा कम हो गई है। हम नई ऊर्जा से नई शुरुआत करेंगे। कार्यकर्ताओ को हताश होने की जरूरत नही है। रूठे हुए कार्यकर्ताओ को मनाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की सूची बनकर पीसीसी को भेजी जाएगी और नियम संगत करवाई की जाएगी। कांग्रेस को एकजुट व मजबूत बनाया जाएगा। महेश प्रताप राणा व राजीव चैधरी ने जिला चुनाव अधिकारी भावना झा का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। आपसी तालमेल के बल पर ही संगठन को शक्ति प्रदान की जा सकती है। निश्चित तौर पर चुनाव अधिकारी भावना झा कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को सशक्त रूप से मजबूती प्रदान करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे,रतन सिंह,राजीव चैधरी,महेश प्रताप राणा,दिनेश पुंडीर,यशवंत सैनी,शैलेन्द्र,विपिन पेवल आदि कार्यकर्ता  मौजूद रहे।