जिला कारागार में कैदियों को खेल सामग्री वितरित की


 हरिद्वार। एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदेश सैनी, संस्थापक अमित सैनी एवं कोषाध्यक्ष पंकज पंत ने जिला कारागार रोशनाबाद में कैदियों को खेल एवं मनोरंजन सामग्री कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, बैडमिंटन आदि का वितरण किया। संस्था के संस्थापक अमित सैनी ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगो के सहयोग हेतु चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के तहत कारागार में सजा काट रहे कैदियों को खेल सामग्री प्रदान की गयी है। वरिष्ठ समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों व संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। विश्वास सक्सेना ने कहा संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यो से समाज के जरूरतमंद वर्ग को मदद मिलती है। कैदियों को खेल सामग्री प्रदान करने पर जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने एसके सैनी आस्था फाउएण्डेशन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सुदेश सैनी,कोषाध्यक्ष पंकज पंत, समाजसेवी विशाल गर्ग,विश्वास सक्सेना,सतेंद्र चैधरी,कमल अग्रवाल,जेल अधीक्षक मनोज आर्या उपस्थित रहे।