मुख्य अभियंता के आश्वासन के बाद कर्मचारियों का धरना स्थगित


 हरिद्वार। जल निगम जल संस्थान लाल झण्डा मजदूर यूनियन उत्तराखण्ड के बैनर तले सेामवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम पेयजल निगम मुख्यालय 11मोहनी रोड पर प्रारम्भ किया गया। धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सुदामा प्रसाद एवं संचालन प्रातंीय महामंत्री लक्ष्मी नारायण भटट् ने किया। धरनास्थल पर कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की कर्मचारी विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया गया। इस दौरान कड़े विरोध मे नारेबाजी के बीच मुख्य अभियंता मुख्यालय द्वारा संगठन प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। वार्ता के दौरान व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा नियमिततीकरण व पदोन्नति करने आदि मांगो पर सहमति बनी। 15दिन मे निराकरण नही होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी देते हुए फिलहाल आज के धरना को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान इण्टक एटक महामत्री अशोक शर्मा,देवप्रयाग से विनोद डंगवाल,हर्षमणि उनियाल,घनशाली से सुरजन सिंह,भोलाराम,सोमसिंह,अनिकेत शर्मा,विनोद,सन्तोष पाण्डे,रामबचन गुप्ता,विशेष कुमार,आभा मिश्रा,उषा यादव,ममता,कौशल्या देवी,मनोज आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।