समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग को लेकर जनजागरूकता हेतु पदयात्रा शुरू

 हरिद्वार। श्रीहरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के बैनर तले समान नागरिक सहिंता और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर बड़ी संख्या मे कार्यकत्र्ताओं ने हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा शुरु की। इससे पहले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंत्री हरि गिरी की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ संघ ने जन जागरूक पद यात्रा की शुरूआत की गई। अपनी पद यात्रा के दौरान हरिद्वार से दिल्ली तक सेवा संघ से जुड़े लोग सभी धर्मों के लोगों को समान नागरिक संहिता और जनसंख्या कानून बनाने के लिए जागरूक करेंगे। ताकि देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए कानून बनाया जा सके और एक देश एक कानून देश मे लागू हो सके। इस संबंध मे प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों मांगों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक जयदेव पराशर ने बताया समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए देश में सभी धर्मों के लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हमारे देश में धर्म के हिसाब से कानून बनाए गए हैं जो गलत है। एक देश में कानून भी एक ही होना चाहिए। समय के साथ अब बदलते परिवेश में इन कानूनों में बदलाव लाने की जरूरत है। देश में बढ़ती जनसंख्या को भी नियंत्रित करने की जरूरत है। देश में बढ़ती जनसंख्या के कारण कई समस्याए पैदा हो रही है। जल, जंगल जमीन घट रहे हैं। रोटी कपड़ा मकान की समस्या बढ़ रही है। गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना अति आवश्यक है।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी गौड़ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश लोगों में जन जागरण पैदा करना है। संगठन द्वारा देश के विकास उन्नति और तरक्की एवं एक देश एक कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। पदयात्रा में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं और राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है। पदयात्रा रुड़की, मुज्जफरनगर, मेरठ, बागपत होती हुई 12 मई को दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों को नए कानून बनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रतन लाल चैधरी, के एम जिंदल, मंजू, डॉ. विंध्या गुप्ता आदि शामिल हुए।