नगर निगम की टीम ने की डेढ़ सौ किलोग्राम प्लास्टिक कैन जब्त,वसूला चार हजार का जुमार्ना

 हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैन को जब्त करने की कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी और उसके आसपास से करीब डेढ़ सौ किलोग्राम प्लास्टिक की कैन जब्त की। इस दौरान चार हजार का जुर्माना भी नगर निगम की टीम ने वसूला।नगर आयुक्त ने गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन के खिलाफ अभियान चलाने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। हाल ही में गंगा घाट के किनारे प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन बिक्री करने वालों से भारी मात्रा में प्लास्टिक की कैन जब्त की गई थी। शनिवार को भी नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट और उसके आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन की बिक्री की खिलाफ कार्रवाई की। टीम को इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम में अवर अभियंता नरेश सिंह, टैक्स अधीक्षक राहुल कैंथोला, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक विकास चैधरी, सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, कर निरीक्षक लक्ष्मीकांत भटट, विकास कुमार, सत्यम और अनिकेत मौजूद रहे।