व्यापारियो के एक गुट ने किया शहर व्यापार मण्डल के चुनाव का बहिष्कार का ऐलान


 हरिद्वार। व्यापारियों ने जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के संयोजन में बैठक कर शहर व्यापार मंडल के चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। संजय त्रिवाल ने कहा कि जब सभी व्यापारी चुनाव में हिस्सा नही ले सकते। मतदान नहीं कर सकते तो ऐसे चुनाव का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि 52 व्यापार मंडल इकाईयों से हजारों व्यापारियों का फैसला करने का अधिकार स्वयंभू व्यापारी नेताओं को किसने दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की बात कर रहे व्यापारी नेता लाॅकडाउन में व्यापारियों को रही परेशानी व जब अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ा जा रहा था, तब कहीं नजर नहीं आए। उस दौरान सिर्फ उन्होंने और महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापारियों के लिए संघर्ष किया। जिसके चलते उन्हें मुकदमे भी झेलने पड़े,  जो आज भी चल रहे हंै। त्रिवाल ने कहा कि स्वयम्भू व्यापारी नेता पदों को आपस में बांटकर व्यपारियो को 25 सालों से बेवकूफ बना कर अपने निजी स्वार्थ पूरे कर रहे है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि चुनाव के नाम पर आम व्यापारियोें को भ्रमित करने के बजाए सभी व्यापारियों को मतदान का अधिकार देकर उन्हें अपना नेता चुनने दिया जाए। बैठक में मुख्य रूप से गगन गुगनानी, दिनेश कुकरेजा, पवन सुखिजा, सुनील कुमार, हरि चैहान, राजेश अग्रवाल, गोपालदास गोस्वामी, सूरज कुमार, राजीव शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।