भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला


 हरिद्वार। मुख्यमंत्री आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की मांग कर रहे सांसद व विधायक को महाराष्ट्र सरकार द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजेे जाने के विरोध में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्त में कार्यकर्ताओं ने राठी चैक पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। जिस प्रकार से जनप्रतिनिधियों सांसद व विधायक को झूठी धाराओं में जेल भेजने का काम किया है। उसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता है। प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे व मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि उद्धव सरकार ने जनता द्वारा चुनी गयी महिला सांसद को गिरफ्तार कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। लोकतंत्र में कभी ऐसा नही हुआ कि किसी को हनुमान चालीसा पढ़़ने पर जेल जाना पड़ा हो। राष्ट्पति से मांग करते हुए कहा कि सांसद व विधायक को तत्काल जेल से रिहा किया जाए। इस दौरान मंडल महामंत्री तरुण नैयर,मंडल उपाध्यक्ष शिवम ठाकुर,प्रदेश संयोजक नितिन चैहान, मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया,गौरव भारद्वाज,सनी गिरी, लक्षित भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, धीरज डबास,राकेश,सतनाम सिंह, संजू, सुल्तान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।